Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

#Holi : बांदा में फूलों की होली, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने की मस्ती

Flowers Holi in Banda, from children to elders had fun

समरनीति न्यूज, बांदा : होली पर्व के मौके पर शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले में भाजपा नेताओं ने फूलों की होली खेली। एक दूसरे को गुलाल भी लगाया। फूलों की होली में बच्चों-बड़ों सभी ने मस्ती की।

कंचनपुरवा में काली देवी मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। डीजे की धुन पर होरियारों ने डांस भी किया। बच्चों ने खूब मस्ती की।

जमकर डांस किया। बड़ों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। साथ ही शुभकामनाएं भी दीं। कुछ बच्चों ने राधा-श्याम बनकर भूमिका भी अदा की।

ये भी पढ़ें : Holi : बांदा में नेताओं-अफसरों और जनता के बीच खूब उड़ा गुलाल, हर्षोल्लास से मनाई होली