
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते 24 घंटों में पांच दर्दनाक हादसे हुए। इन 5 हादसों में मासूम समेत 5 लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं। इनमें शहर के जरैली कोठी का युवक भी शामिल हैं। तिंदवारी में मासूम को ट्रक ने रौंद दिया। एक अन्य जगह ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। गुस्साई भीड़ ने बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया।
तिंदवारी में बच्ची की मौत-घर में घुसा ट्रक
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के गोभा गांव के दिनेश यादव की बेटी 3 वर्षीय अंकिता अपनी मां रेखा के साथ मौसी की शादी में आई थी। यह परिवार तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव में आया था। बताते हैं कि शुक्रवार को घर में शादी थी।

फतेहपुर की रहने वाली थी मासूम
गुरुवार रात को अंकिता अपनी उम्र की अन्य बच्ची के साथ सड़क पार करके दुकान सामान लेने जा रही थी। तभी फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला
ग्रामीणों ने जाम लगा लिया। आसपास के चिल्ला, पैलानी, कोतवाली बबेरू आदि थानों का फोर्स भी वहां पहुंच गया। काफी समझाने के बाद रात लगभग 12 बजे जाम खुला। मृतक बच्ची के पिताजी दिनेश का कहना है कि उनकी बेटी अपनी मौसी की शादी में आई थी।
जरैली कोठी के युवक की भी मौत
दुकान से सामान लाते समय हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शहर के जरैली कोठी के अखिलेश (28) पुत्र सिकंदर गुरुवार को शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
गंभीर रूप से घायल हालत में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके भाई चंद्रपाल का कहना है कि वह अविवाहित थे। चार भाइयों में छोटे थे। इसी तरह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोरम गांव के राजेश (30) बाइक से एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे।
बाइक से गिरी महिला की जान गई
अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। एक अन्य हादसे में बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोला गांव के चंद्रशेखर की पत्नी सखी (55) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। बाइक से बाबूलाल चौराहा प्राइवेट बस स्टैंड जा रही थीं।
घर में घुसा ट्रक, ग्रामीणों ने लगाया जाम
उधर, गुरेह गांव जमुनियापुरवा में एक घर में देर रात अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इससे वहां सो रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरेह जमुनियापुरवा निवासी सहदेव (53) के रूप में हुई है।
मकान का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने मुआवजे और ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में परिवार के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की हादसे में मौत
दर्दनाक: बांदा में परिवार के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की हादसे में मौत
