
समरनीति न्यूज, कानपुर : रामपुर में सपा नेता आजम खान की भैंस चोरी का मामला तो आपको याद होगा ही। जब पूरा का पूरा पुलिस महकमा भैंस को ढूंढने में लग गया था। अब ऐसा ही मिलता-जुलता एक मामला फतेहपुर में सामने आया है। दरअसल, फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे की बीमार गाय के लिए 7 पशु चिकित्सकों की भारी-भरकम फौज ड्यूटी पर लगा दी गई। ड्यूटी जिले के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी ने लगाईं। वाकयदा ड्यूटी को लेकर एक आदेश भी जारी किया है। मामला आदेश की कापी इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में छा गया। मामला शासन तक भी पहुंच गया।

डीएम बोलीं, आदेश की नहीं जानकारी
शाम होते-होते डीएम अपूर्वा दुबे ने स्थिति स्पष्ट की। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत यह घटनाक्रम हुआ है। उनको इसकी जानकारी भी नहीं थी। फिर कुछ देर बाद खबर आई कि सीवीओ यानी प्रभारी जिला पशु चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : बाबा का तगड़ा एक्शन : प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान पर चला बुलडोजर
दरअसल, जिलाधिकारियों के आवास पर दूध और घी की जरूरत को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की देखरेख में गौ पालन भी होता है। फतेहपुर डीएम बंगले में पली एक गाय बीते 15 दिनों से बीमार चल रही है। प्रभारी पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके तिवारी ने इस गाय की देख-रेख में 7 डाक्टरों की ड्यूटी लगा दी। वाकयदा लिखित आदेश भी जारी किए हैं। इसी आदेश की एक कापी इंटरनेट पर वायरल हो गई।
सीवीओ ने जारी किए आदेश, सस्पेंड
पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि डीएम बंगले की गाय थनैला रोग की शिकार हो गई है। इसलिए सभी चिकित्सकों की क्रमवार ड्यूटी लगाई जा रही है। उधर, मामला सुर्खियों में आया तो जिलाधिकारी (फतेहपुर) अपूर्वा दुबे ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सात डाक्टरों की ड्यूटी के आदेश की जानकारी उन्हें नहीं है। यह साजिशन उनके खिलाफ काम हुआ है। उन्होंने बताया कि सीवीओ और डिप्टी सीवीओ के खिलाफ उनके द्वारा कार्रवाई की गई है। इसलिए साजिशन ऐसा हुआ है। हालांकि, देर शाम को खबर आई कि जिलाधिकारी की संस्तुति पर प्रभारी जिला पशु चिकित्साधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : UP : अजीबो-गरीब-गर्भवती भैंस को चाकू से गोदा, आरोपी गिरफ्तार..
