Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

दूरदर्शन की फेमस न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

Doordarshan news anchor Sarla Maheshwari passesaway

समरनीति न्यूज, डेस्क : टीवी पत्रकारिता में सरल, सौम्य व्यक्तित्व व प्रभावशाली आवाज की धनी सरला माहेश्वरी अब नहीं रहीं। दूरदर्शन की फेमस न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए रहेंगी प्रेरणाश्रोत..

उन्होंने लिखा है कि सरला की विश्वसनीयता और शालीनता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेगी। मशहूर एंकर शम्मी नारंग ने सरला माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। उनके निधन को टीवी पत्रकारिता के एक गोल्डन एरा का अंत माना जा रहा है।

शांत-सौम्य और प्रभावशाली आवाज पहचान

12 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार हुआ है। बताते चलें कि दूरदर्शन का वो सुनहरा युग था। न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी को उनके शांत-सौम्य अंदाज के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bollywood: महान अभिनेता मनोज कुमार का निधन-87 साल की उम्र में ली आंतिम सांस

उनके न्यूज रीडिंग में एक अलग शांति और भरोसा झलकता था। दरअसल, 1976 से 2005 तक सरला माहेश्वरी ने दूरदर्शन पर न्यूज एंकर के तौर पर काम किया है।

TV को ब्लैक एंड व्हाइट से कलर होते देखा

1980 और 1990 के दशक में वह टीवी न्यूज की सबसे ज्यादा फेमस एंकर रहीं। बताते हैं कि करीब 30 साल के अपने लंबे करियर में सरला माहेश्वरी ने टीवी को ब्लैक एंड व्हाइट से कलरफुल होते हुए भी देखा था।

लोगों को बचपन की याद दिला गईं सरला..

आज जिन लोगों ने उन्हें टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा होगा, उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए होंगे। उनके निधन से सोशल मीडिया पर लोग शोक प्रकट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत