Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरित

Examination results distributed to school children in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गांधी नगर में भाऊराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डा. शिव प्रकाश सिंह ने की। मुख्य अतिथि मैयादीन सोनी विशिष्ट अतिथि हर्ष श्रीवास्तव, विजयराज कोषाध्यक्ष रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दीप प्रज्जवलित कर हुआ शुभारंभ

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम ने अतिथियों को बैच अलंकरण कर सम्मानित किया। विद्यालय की कुल 141 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुईं। सभी छात्राएं उत्तीर्ण रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सपने वो नहीं होते जो सोते हुए देखे जाए।

ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन 

सपने वो होते है जो जागते हुए देखे जाएं। समस्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा, विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..

बांदा डीएम-रिजर्व बैंक प्रतिनिधि ने की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक