Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की गोली, गिरफ्तार

Encounter : Both murderers of executive engineer arrested after being shot by police

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशाषी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या के दोनों आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। बताते हैं कि दोनों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोलियां लगीं और पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि उनको जेल भेजा जा रहा है। उधर, मृतक अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

अधिशाषी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या का मामला

एएसपी अरुण चन्द का कहना है कि दोनों अभियुक्त सहायक अभियंता अमित कुमार और प्रदीप को पुलिस ने दूबेपुर गांव में घेर लिया। दोनों के वहां छिपे होने की सूचना मिली थी। बताते हैं कि दोनों बिहार के मधुबनी, सासाराम भागने की फिराक में थे।

दोनों को दूबेपुर गांव में घेरा, गोलीबारी में गिरफ्तार

बताते हैं कि खुद को घिरा देख दोनों पुलिस पर अवैध असलहों से गोलियां चलाने लगे। पुलिस ने बचाव में गोलियां चलाईं। दोनों के पैरों में गोलियां लगी और आखिरकार पकड़े गए। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों को फिलहाल सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

क्रूरता की सभी हदें पार कर गए थे दोनों हत्यारोपी

अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की शनिवार सुबह उनके आवास पर सुल्तानपुर में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दी थीं। एक्सईएन को बांधकर यातनाएं देते हुए आरोपियों ने एक्सईएन संतोष के मुंह और नाक पर टेप चिपका दी थी। बताया जा रहा है कि इस कारण उनकी सांस रुक गई थी। (पढ़ना जारी रखें..)

UP : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या, कुर्सी से बांधे हाथ-पैर और मुंह पर टेप..

नौकर के पहुंचने पर आरोपी भागे थे। गंभीर हालत में बाद में उनको अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया था।
उनके भाई की तहरीर पर पुलिस ने जल निगम के ही सहायक अभियंता (एई) अमित कुमार और उसके अज्ञात सहयोगी के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

प्रथम दृष्टया यह है हत्या का कारण

पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जल जीवन मिशन के कामों में भुगतान को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई थी। एक्सईएन संतोष मूल रूप से बलिया के रतसड़ कला गांव के थे। उनका परिवार प्रयागराज के कैंट क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में रहता है। बताते हैं कि उनकी पत्नी ममता भी पीडब्ल्यूडी के एनएच डिवीजन में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। संतोष सुल्तानपुर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराय पर रह रहे थे। वह फरवरी 2023 सुल्तानपुर में कार्यरत थे।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :  UP : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या, कुर्सी से बांधे हाथ-पैर और मुंह पर टेप..