समरनीति न्यूज, बांदा : डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने आज स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कीमतें बढ़ा रही है। जनता परेशान हो रही है। इस सांकेतिक धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे, बीलाल, संकठा प्रसाद त्रिपाठी, कैलाश बाजपेई बल्देव वर्मा आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों में पेट्रो पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय तबका बुरी तरह से परेशान हैं। विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है।
ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की प्रापर्टी पर चल सकता है बुलडोजर, बीडीए ने दिया नोटिस..