समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : UP Byelection 2022 मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वैसे तो चुनाव आरोप-प्रत्यारोप के बीच ही गुजर जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सकारात्मक उदाहरण भी सामने आते हैं जो राष्ट्र और राष्ट्रहित के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे ही हैं अपने बुजुर्ग दादा महक सिंह। खतौली विधानसभा क्षेत्र के सोंटा गांव के रहने वाले 90 साल के दादा महक सिंह आज साइकिल से वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। उम्र के इस पड़ाव पर भी साइकिल चलाने का शौक रखते हैं।
न चेहरे पर थकान, न उम्र का कोई दवाब
आज जब वह मतदान केंद्र पहुंचे तो लोग उनको देखते रह गए। न चेहरे पर कोई थकान और न ही उम्र का कोई दवाब। सोंटा में पोलिंग बूथ पर महक सिंह ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। वह बुजुर्ग हैं, साथ ही काफी समझदार भी हैं। सोंटा में मतदान करके बाहर आने के बाद उन्हें मीडिया कर्मियों ने काफी करोदा, कि उन्होंने किसको वोट दिया है। इसपर महक सिंह का कहना रहा कि मुद्दे तो बहुत है, पर चुनाव में प्रत्याशी देखना भी जरूरी है। बहरहाल, आज दादा महक सिंह का जज्बा देखकर युवा भी दांतों तले ऊंगलिया दबाने को मजबूर हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें : ये नहीं सुधरेंगे : फिर बेलगाम आजम, भांड से भांडगिरी तक बयानबाजी पर 48 घंटे में दो मुकदमें
ये भी पढ़ें : UP ByPoll Update : मैनपुरी-रामपुर और खतौली में सुबह 9 बजे तक बेहद सुस्त रफ्तार, मतदान प्रतिशत..