Friday, April 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

in Banda Congress workers burn effigy of Assam CM Himanta
बांदा अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोकलाट तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद असम के सीएम हिमंता विस्वा का पुतला भी फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है।

अशोक लाट तिराहे पर किया प्रदर्शन

वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्ष को परेशान करने को हथकंडे अपना रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू 

कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित नेता हैं। उनपर असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के विरुद्ध सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा लिखा है।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

हालांकि, पवन खेड़ा को आज कोर्ट से 7 दिन की मोहलत मिल गई है। उन्हें कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है। कांग्रेस पार्टी इस उत्पीड़न से झुकने वाली नहीं है।

ये भी पढ़ें: बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि 

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रमेशचंद्र कोरी, प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, भगवानदीन गर्ग, पवन देवी, अफसाना शाह, द्वारिकेश यादव मंडेला, सत्यप्रकाश द्विवेदी, जीतेंद्र गौरव, अमित तिवारी, राजेंद्र गर्ग, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान 

बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

बांदा: कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि