
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के उप चुनाव में भाजपा 9 सीटों पर खुद उतरेगी। जबकि एक सीट सहयोगी दल रालोद के लिए छोड़ी गई है। इतना ही नहीं 9 सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल हो गया है।
अधिसूचना के बाद नाम होंगे घोषित
लेकिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं होगी। नामों की घोषणा अधिसूचना जारी होने के बाद ही की जाएगी। दरअसल, दिल्ली में रविवार को भाजपा नेताओं की हाई लेवल बैठक बुलाई गई थी। इसमें मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी। 2022 में भी रालोद ने
लखनऊ : JPNIC पर गरमाई यूपी की सियासत, अखिलेश यादव ने बीच सड़क पर दी श्रद्धांजलि
नड्डा के आवास पर करीब 1 घंटे चली बैठक
यह सीट जीती थी। तय हुआ कि 9 सीटों पर भाजपा खुद अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 1 घंटे तक चली। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद रहे।
