सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया।
कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं
कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है।
ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर
सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहले मुहर्रम पर सड़कें खाली हो जाती थीं। आज मुहर्रम मनाया जा रहा है, लेकिन इसका पता भी नहीं चल रहा। सरकार नियम बनाकर काम करती है।
भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस भस्मासुर
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी को भस्मासुर बताया। कहा कि वह अखिलेश यादव को नसीहत देना चाहते हैं कि वह कांग्रेस से दूर रहे, क्योंकि कांग्रेस जिसके साथ जाती है, उसे पार्टी को निगल जाती है।
नड्डा ने कांग्रेस को बताया परजीवी
उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा भविष्य की पार्टी है, जो समय के साथ चलती है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस परजीवी है जिसके साथ रहती है, उसी को खा जाती है।
ये भी पढ़ें : 7 राज्यों के उप चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जीतीं 10 सीटें, BJP को मिलीं 2 सीट