
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने किसानों की समस्या को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है। साथ ही 24 घंटे में किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान इस समय फसल को लेकर बेहद चिंतित हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम योगी ने किसानों को तुरंत राहत के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
चेतावनी दी है कि अगर किसानों को राहत देने में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उच्चस्तरीयसमीक्षा बैठक की।
ये भी पढ़ें: यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची..
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसविपरीत परिस्थिति में अन्नदाताओं का चिंतित होनास्वाभाविक है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार पूरीप्रतिबद्धता के साथ किसानों के साथ है।
जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति वितरण को कहा
सीएम योगी ने बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों-बटाईदारों के नुकसान का सटीक आंकलन करने को कहा है। सीएम ने कहा है कि तत्काल प्रभाव से उन्हें क्षतिपूर्ति दी जाए। साथ ही आगजनी के चलते किसानों को हानि हुई है तो उन्हें भी क्षति पूर्ति तत्काल दी जाए।
ये भी पढ़ें: यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..
सीएम योगी ने कहा कि जिलास्तर पर राजस्व, कृषि एवं अन्य विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाए। इस रिपोर्ट को शासन को प्रेषित किया जाए। सीएम योगी ने बीमा कंपनियों से समन्वय कर जल्द से जल्द दावों का निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, शिक्षामित्रों को अब 18 हजार..
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर
यूपीबजट2026: योगी सरकार ने पेश किया सबसे बड़ा बजट..पढ़िए खास बातें..
Budget_2026: क्या सस्ता और क्या महंगा..सरल शब्दों में पढ़ें..
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
बांदा में बीजेपी ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला..
