Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट: मानिकपुर में जबरन अवैध निर्माण की शिकायत, SDM ने कही यह बात..

Chitrakoot: Forced construction in pending case

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में जबरन अवैध निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत पूर्व में भी एसडीएम मानिकपुर से की थी। बताते हैं कि तब निर्माण रुकवा दिया गया था। आरोप है कि रविवार को दोबारा आरोपियों ने निर्माण शुरू करा दिया गया है। दूसरे पक्ष ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मानिकपुर के शास्त्रीनगर से जुड़ा मामला

इस संबंध में बात करने पर मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा ने कहा है कि मामले को दिखवाया जाएगा। अगर ऐसा है तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्येंद्र सिंह निवासी शास्त्रीनगर मानिकपुर (चित्रकूट) का कहना है कि उनके

बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

पूर्वज व परिजनों के बीच सुलह पर सुभाषनगर मानिकपुर नहर के किनारे अंतिम संस्कार के लिए जमीन आरक्षित थी। इस जमीन पर कुछ समाधि स्थल बने हैं। बाकी हिस्सा खाली पड़ा है। प्रार्थी का आरोप है कि ब्रजभाल सिंह व वीरेंद्र इस पर

अवैध निर्माण कराने में लगे हैं। प्रार्थी ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए पूर्व में भी प्रार्थनापत्र दिया था। तब निर्माण रुकवा दिया गया था। आज दोबारा से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। प्रार्थी ने पुलिस व प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें: तबादले: यूपी में 16 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..