मनोज सिंह शुमाली, बांदा/चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने चित्रकूट में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। सीतापुर कस्बे में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को संबोधित भी किया। कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। कहा कि ये दोनों राजनीतिक दल दो परिवारों तक ही सीमित हैं, जबकि भाजपा में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं।
कलेक्ट्रेट मार्ग पर किया भूमि पूजन
चित्रकूट पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शहर में कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा कार्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी व अन्य विद्वानों ने भूमि पूजन संपन्न कराया।
सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे
भूमि पूजन स्थल के पास ही प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने एक सभा को संबोधित भी किया। कहा कि सपा और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं। कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों का न तो कोई सिद्धांत है और न कोई संविधान।
ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, बीजेपी विचारधारा आधारित राजनैतिक दल
यह भी कहा कि भाजपा सभी वर्गों के लोगों को सरकार के साथ-साथ संगठन में भी शामिल करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सब जानते हैं कि सपा में अखिलेश यादव के बाद उनके परिवार का कोई व्यक्ति मुखिया बनेगा।
पुराने रिकार्ड तोड़ेगा सदस्यता अभियान
ऐसा ही हाल कांग्रेस पार्टी का भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक छोटा सा कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान अबकी बार पुराने रिकार्ड तोड़ेगा। पिछली बार 11 करोड़ सदस्य बनाए गए थे। अबकी बार सदस्यता अभियान के पहले ही चरण में पुराना रिकार्ड टूट चुका है।
संतो का आशीवार्द भी लिया
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सीतापुर कस्बे में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को भी संबोधित किया। कोल आदिवासियों को बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता दिलाई। धारकुंडी आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया। आज सुबह कामतानाथ भगवान के दर्शन किए। साथ में कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : अमेठी हत्या कांड : हत्यारोपी चंदन वर्मा को लगी पुलिस की गोली, शिक्षक परिवार की हत्या का मामला