
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में कालूकुआं इलाके में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी हो गई है। बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में एक कालूकुआं में चोरी से पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है। शहर की इस दुकान के सीसीटीवी में चोर घटना करता साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर घटना हुई है।
दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला

दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान से चोर ने मोबाइल और ईयर बड चोरी हुए हैं। दुकानदार ने लिखित रूप से पुलिस को सूचना दे दी है।चोरी की जानकारी दुकानदार संतोष विश्वकर्मा को सुबह उस समय हुई जब वह लगभग साढ़े 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे। वह दंग रह गए।

सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है चोर
दुकान का शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो कई मोबाइल और ईयरबड गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना कालूकुआं चौकी पर लिखित रूप से दी है। दुकानदार शहर के ज्योतिनगर के रहने वाले हैं। चोरी की यह घटना कालूकुआं में होटल के पास की है।
ये भी पढ़ें: बांदा में किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट-पुलिस तलाश में जुटी
घटना से आसपास के बाकी दुकानदारों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। खास बात यह है कि चोर मोबाइल और ईयरबिड के अलावा दूसरा सामान नहीं ले गए हैं। पुलिस चौकी कालूकुआं से थोड़ी दूरी पर हुई यह घटना पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..
बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..
