समरनीति न्यूज, कालिंजर (बांदा) : जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज शनिवार दोपहर एक बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बताते हैं कि यह हादसा कालिंजर के अस्थाई बस स्टैंड के पास हुआ।
वहां दोपहर करीब 2:30 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा खा गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर पर कुल 15 लोग सवार थे। सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नरैनी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
बताते हैं कि ट्रैक्टर पर सवार लोग पैरहा अजयगढ़ के रहने वाले द्वारका पटेल के बेटे प्रबोध पटेल की बारात में शामिल होने गांव कल्याणपुर में थाना फतेहगंज गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। अपडेट जारी है..
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत