Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली में होगी शादी और मुंबई-बंगलौर में रिसेप्शन

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः फिल्मी दुनिया की चर्चित जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जी हां, ये जोड़ी है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। अपने कैरियर की स्वर्णिम सीढ़ियां चढ़ रहे दोनों स्टार्स आने वाली 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के फेन के लिए यह बहुत shocking है कि दोनों एक होने जा रहे हैं।

इटली में सिर्फ 30 खास दोस्तों की मौजूदगी में एक होगी यह स्टार्स जोड़ी  

जैसी कि जानकारी मिल रही है दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में होगी और सूत्रों की माने तो शादी में सिर्फ दोनों के खास दोस्त और परिजन ही शामिल होंगे। जानकार सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं।

हांलाकि अपने भारतीय दोस्तों को दोनों स्टार्स अपनी शादी का रिसेप्शन भारत आने पर ही देंगे। ताकि भारत के उनके बाकी दोस्त भी उनकी खुशी की मिठाई खाने से महरूम न रह जाएं।

ये भी पढ़ेंः अपनी शादी को लेकर तमन्ना भाटिया ने कह दी बहुत बड़ी बात 

जानकार बताते हैं कि दीपिका और रणवीर भारत आने पर अपने दो रिसेप्शन रखेंगे। इनमें से एक रिसेप्शन मुंबई में होगा। वहीं दूसरा बंगलूरू में होगा। बात यहीं खत्म नहीं हो रही। शादी की खबर की पुष्टि एक और बात से हो रही है।

ये भी पढ़ेंः Fitness और Beauty में बालीबुड Actress को पीछे छोड़ती यह Punjabi बाला Khushi Gadhvi 

अभिनेता कबीर बेदी ने ट्वीट कर दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई भी दे डाली है। हालांकि, इस शादी को लेकर दोनों के परिवार ने अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।