Tuesday, March 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

Body of man found in Chhabi pond in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में छाबी तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि छाबी तालाब में जिस व्यक्ति का शव मिला है, वह एक दिन पहले घर से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, तालाब में शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता से हुई थी कहासुनी

जानकारी के अनुसार, शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के रहने वाले भगवानदास (40) के रूप में हुई है।

Body of man found in Chhabi pond in Banda

परिजनों का कहना है कि बीती रात भगवानदास की अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने छाबी तालाब में शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

Body of man found in Chhabi pond in Banda
मृतक के परिजन।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, कोतवाली नगर प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह पता चलेगी।

ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

ये भी पढ़ें: बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम  

बांदा जिला जज ने दिलाई अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ

बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

बांदा स्टेडियम में UPCA के अंडर-19 के खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल