समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति विभाग के मंत्री रामकेश निषाद ने आज बांदा भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि बांदा जिले को पार्टी सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम लाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से काम शुरू होना होगा। मंत्री श्री निषाद ने कहा कि अभियान के माध्यम से जन-जन को पार्टी की रीति-नीति बताते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना है। दरअसल, 4 सितंबर से शुरू होने वाले अभियान को लेकर आज पार्टी कार्यालय में एक बैठक थी।
भाजपा कार्यालय में हुई कार्याशाला
उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नहीं, बल्कि संगठन पर्व है। संगठन की सदस्यता ही उसकी आत्मा है। संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है।
ये भी पढ़ें : संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब
इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी-सर्वग्राही बनाना है। राज्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक घटक तक पहुंचकर भाजपा सदस्य बनाएं। यह भी कहा कि भाजपा ने सर्वप्रथम 2014 में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया था।
कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य जोड़ने के लिए जुट जाना चाहिए। कार्याशाला की शुरूआत पार्टी नेताओं ने महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की। बांदा में 4 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रभारी रामकिशोर साहू, विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, संतोष गुप्ता, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, अखिलेश श्रीवास्तव, ममता मिश्रा, विवेकानंद गुप्ता, बालमुकुंद शुक्ला, मनोज पुरवार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..
यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..