समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां चार बाग स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से प्लेटफार्म खचाखच भरा था। फिर चारबाग स्टेशन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जुलूस के साथ प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले
वहां सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उनका स्वागत किया। सभी की मौजूदगी में श्री चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया। रेलवे स्टेशन से लेकर हजरतगंज तक पूरा शहर भगवामय नजर आया। जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और भाजपा के झंडे लगाए गए थे।
ये भी पढ़ें : बांदा पीडब्लूडी में भ्रष्टाचार का खुलासा, फर्जी कार्यों में दूसरे जिलों की खनिज रायल्टी से घोटाला