
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत और भी अच्छी हुई है। सुबह 9 बजे तक दूसरे चरण में 14.55% मतदान हुआ है। मतदाताओं का उत्साह काफी अच्छा है। बिहार में सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान हो चुका है। बताते चलें कि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। 14 नवंबर को इन चुनावों के परिणाम आने वाले हैं।
पहले चरण में हुआ था 65.8% मतदान

बिहार में पहले चरण में 65.8% मतदान हुआ था। यह पहले चरण में सुबह 9 बजे तक हुई 13% मतदान से भी अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। बताते चलें पहले चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 13% वोटिंग हुई थी। शाम होते-होते पहले चरण में 65% से ज्यादा मतदान ऐतिहासिक रिकार्ड बना गया था। आज दूसरे चरण के मतदान पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: अभिनेता धर्मेंद्र की हालत ठीक हो रही..बेटी एशा देओल बोलीं..’गलत अफवाह न फैलाएं…’
अभिनेता धर्मेंद्र की हालत ठीक हो रही..बेटी एशा देओल बोलीं..’गलत अफवाह न फैलाएं…’
BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..
