Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, यूपी में सभी 9 सीटों पर सपा के चिह्न पर लडे़गा इंडिया गठबंधन

SP-Congress alliance final

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी उप चुनाव को लेकर सपा मुखिया ने ऐन वक्त बड़ा दांव चल दिया है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने अचानक रणनीति बदलकर सबको चौंका दिया है। दोनों नेताओं की फोन वार्ता के बाद तय हुआ है कि कांग्रेस उपचुनाव में उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह पर 9 सीटों पर लड़ेंगे। यह जानकारी खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार देर रात अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से दी है।

राहुल-अखिलेश की फोन पर बातचीत के बाद नई रणनीति

सपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार देर रात अखिलेश और राहुल में फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद रणनीति बदल गई। पहले सपा ने उपचुनाव में कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें पर लड़ने का आफर दिया था।

9 सीटों चुनाव लड़ेगी सपा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदर

फिर मंगलवार को खबर आई कि फूलपुर सीट भी कांग्रेस को देने को राजी है। देर रात अपडेट आया कि अब सपा के चुनाव चिह्न पर ही सभी 9 सीटों पर उप चुनाव होगा। कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पूरा चनाव इंडिया गठबंध एक साथ लड़ेगा।

देर रात अखिलेश यादव ने X एकाउंट पर किया खुलासा

अखिलेश ने देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर लिखा है कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है।’ नई रणनीति से‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव : सपा-कांग्रेस में समझौते से भाजपा में हलचल, दिल्ली बुलाए गए दोनों डिप्टी सीएम

कांग्रेस और सपा बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ में खड़े हैं। लिखा है कि इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का नया अध्याय लिखने वाला है।

सपा मुखिया बोले, कांग्रेस के साथ आने से बढ़ी ताकत

‘कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से सपा की ताकत कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग व समर्थन से ‘इंडिया गठबंधन’ का कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है।

बताया संविधान, सौहार्द्र और पीडीए बचाने का चुनाव

लिखा है कि यह देश का संविधान, सौहार्द, पीडीए का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। सबसे अपील है-एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। अखिलेश ने लिखा है कि देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।

ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम