Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन

BEL to set up radar factory in Chitrakoot

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): चित्रकूट में भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड (BEL) रडार फैक्ट्री लगाएगी। दरअसल, बेल (BEL) रक्षा औद्योगिक गलियारा चित्रकूट में रडार फैक्ट्री के जरिए 562.5 करोड़ का निवेश करेगी। सीएम योगी ने चित्रकूट नोड में रडार फैक्ट्री के लिए 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटनपत्र आज BEL के अध्यक्ष मनोज जैन को सौंपा है। BEL का यह निवेश चित्रकूट के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा।

CM Yogi बोले, बुंदेलखंड के विकास को मिलेगी गति

सीएम योगी ने कहा कि यह पहल रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रदेश को सशक्त पहचान दिलाने में खास भूमिका निभाएगी। सीएम योगी ने कहा कि इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक व औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मध्य भारत में स्थित चित्रकूट कनेक्टिविटी और भौगोलिक अनुकूलता रखता है। इस वजह से रक्षा उत्पादन का उभरता हुआ केंद्र बनने जा रहा है।

300 से ज्यादा रोजगार होंगे सृजित-मिलेगी नई पहचान

बताते हैं कि इस परियोजना के तहत बीईएल अत्याधुनिक रडार एवं वायु रक्षा प्रणालियों के निर्माण की इकाई स्थापित होगी। इससे 300 से ज्यादा रोजगार सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें: बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

सीएम योगी ने कहा कि चित्रकूट अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के लिए पहचाना जाता है। अब चित्रकूट रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाएगा। इससे पूरे बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार मिलेगी।

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची..

Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना