Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस को सफलता, हरियाणा चोरों का गैंग पकड़ा, जेवर-नगदी और कारें..

Banda police arrested gang of thieves Haryana

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने छह अंतरराज्यीय चोरों को कई लाख के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें चार शातिर महिलाएं चोर शामिल हैं। खास बात यह है कि चोरों के कब्जे से लगभग 32 लाख के सोने-चांदी के जेवर, कारें, मोबाइल-नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने कुल लगभग 32 लाख का माल बरामद करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है।

लाखों के जेवर, नगदी, मोबाइल और कारें बरामद

Banda police arrested gang of thieves Haryana

सभी चोर राजस्थान और हरियाणा के हैं। सभी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं, जो कार से अलग-अलग राज्यों में कार से घूमकर चोरी-टप्पेबाजी करते थे। बताते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बांदा, चित्रकूट, मैहर, सतना आदि जगहों पर घटनाएं की थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले

सभी के संबंध में पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चोरों को आज 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह व एसओजी प्रभारी आनंद कुमार की अहम भूमिका रही है।

तिंदवारी-हमीरपुर की घटनाओं का खुलासा

Banda police arrested gang of thieves Haryana

पुलिस का कहना है कि 11 फरवरी को तिंदवारी क्षेत्र की उमा देवी ने सूचना दी थी कि शादी में जाते समय उनके पर्स से जेबर चोरी हो गए हैं। हमीरपुर जिले के थाना मौदहा क्षेत्र की महिला रिन्शू सिंह ने भी संकट मोचन मंदिर के पास जेवर चोरी होने की शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें: बांदा में इंडेन गैस एजेंसी संचालक पर FIR.. कालाबाजारी पकड़ी

इन महिलाओं ने कुछ महिलाओं के प्रति संदेह जताया था। तभी से पुलिस आरोपी महिला टप्पेबाजों की तलाश में जुटी थी। एसओजी भी इसमें सक्रिय थी।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान

  1. सुभाषचंद्र और रोहित निवासी कैलाशनगर थाना कैंट पलवल (हरियाणा)।
  2. रोहित निवासी कैलाशनगर थाना कैंट पलवल (हरियाणा)।
  3. नेहा पत्नी रोहित निवासी कैलाशनगर थाना कैंट पलवल (हरियाणा)।
  4. गीता पत्नी धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट पलवल (हरियाणा)।
  5. काजल पुत्री धन्नी निवासी कैलाश नगर थाना कैंट पलवल (हरियाणा)।
  6. नीलम पत्नी सोनू निवासी चक गिरवारीनगर थाना ढ़ींग भरतपुर (राजस्थान)।

ये भी पढ़ें: बांदा में फिर दर्दनाक हादसे, 3 और जिंदगियां खत्म-एक घायल   

ये भी पढ़ें: बांदा में होटल संचालक पर मुकदमा, छापे में मिली थी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी 

जिम्मेदार कौन? बांदा जेल रोड पर ‘इधर गड्ढा-उधर खाई’ वाले जानलेवा हालात

बांदा में इंडेन गैस एजेंसी संचालक पर FIR.. कालाबाजारी पकड़ी

बांदा में होटल संचालक पर मुकदमा, छापे में मिली थी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी