
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बांदा के जसपुरा में इस युवक ने टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया। पानी की टंकी से नीचे कूदने की धमकी भी दी। काफी मशक्कत कर बांदा पुलिस ने समझाकर युवक को टंकी से नीचे उतारा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
मानसिक रूप से परेशान था युवक
बताते हैं कि किसी बात को लेकर वह आहत था। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक ने टंकी से सुसाइ करने की भी धमकी दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा। घटनाक्रम बांदा जिले के जसपुरा का है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा कस्बे में सत्यम सिंह नाम का युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया।
काफी प्रयासों से समझाया जा सका
लोगों की भीड़ वहां जुट गई। युवक ने टंकी से नीचे कूदने की धमकी दी। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह समझाया। लगभग एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा।
ये भी पढ़ें: कानपुर में डाॅक्टर से 5.5 करोड़ की ठगी, महाठग पर FIR..
इसके बाद किसी तरह उसे समझाकर पुलिस ने नीचे उतारा। थाना प्रभारी का कहना हैकि मामले की जांच चल रही है। समय रहते उसे नीचे उतार लिया गया। अब युवक से पूछताछ हो रही है।
वरना अनहोनी हो सकती थी। वहीं लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बहरहाल लोगों ने युवक के नीचे उतरने के बाद राहत की सांस ली हैं। युवक को उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट-पुलिस तलाश में जुटी
ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन
बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार-जेल
