


समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसों में एक पिता के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसों में बादा शहर के गायत्रीनगर के जितेंद्र भी शामिल हैं। घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ। वहीं दूसरी दुर्घटना गिरवां थाना क्षेत्र में हुई है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टक्कर
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के रहने वाले 33 वर्षीय विश्वनाथ त्रिपाठी कौशल विकास योजना में काम करते थे। इस समय महोबा के सरीला में कार्यरत थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल
बताते हैं कि बीती रात महोबा निवासी साथी पवन के साथ बाइक में घर आ रहे थे। रास्ते में बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मवई टोल प्लाजा से बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि विश्वनात की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ साथी घायल हो गए।
पिता की इकलौते बेटे थे विश्वनाथ

ट्रक चालक भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक के चाचा कैलाश तिवारी का कहना है कि सरीला से लौटते समय विश्वनाथ हादसे का शिकार हुए हैं। वह पिता की इकलौती संतान थे। अपने पीछे पत्नी छाया और एक बेटी छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा
एक अन्य हादसे में बांदा शहर क्षेत्र के गायत्रीनगर के रहने वाले 22 वर्षीय जीतेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रामबरन विश्वकर्मा एसी-फ्रिज के मिस्त्री थे।

खुरहंड एसी ठीक करने गए थे। वहां से बाइक से अपने मामा के घर प्रेमपुर गिरवां जा रहे थे।
शहर के गायत्री नगर के थे जीतेंद्र
मसुरी नहरी पटरी के पास एक लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह बुरी तरह से घायल हो गए। पीछे बैठा उनका साथी भी घायल हो गया। साथी ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के मामा अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें: बांदा में सीतापुर के युवक की हार्ट अटैक से मौत
बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल
खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा
नारी शक्ति मिशन: बांदा में स्कूली बच्चों को दीं जरूरी जानकारियां
