
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक अनुदेशक भी शामिल हैं। हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। एक युवक के पिता का कुछ ही दिन पहले देहांत हुआ था। परिवार में कोहराम मचा है।
पिता की मौत के कुछ दिन बाद बेटे की..
जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पून गांव के जय किशोर (18) शाम को बाइक से जा रहे थे। कोदा वर्मा इसी बीच परईया दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला..
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि जय किशोर के पिता कोदा वर्मा की 14 फरवरी को देहांत हो गया था।
अहमदाबाद में काम करते थे जयकिशोर
26 को उनके पिता का तेरहवीं संस्कार था। पिता के देहांत के कुछ ही दिन बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के चाचा संजय वर्मा का कहना है कि जय किशोर अहमदाबाद में रहकर काम करते थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में युवक को गोली लगी-मे़डिकल काॅलेज में मौत-पुलिस जांच में जुटी
उधर, एक अन्य हादसे में तिंदवारी क्षेत्र में भुजरख गांव के अजय (38) बांदा शहर के सुंदरनगर मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। देहात कोतवाली क्षेत्र हथौड़ा गांव स्थित विद्यालय में अनुदेशक थे।
शहर के कालूकुआं में लोडर-बाइक टक्कर
कालूकुआं में सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर राम प्रकाश का कहना है कि मृतक अपने पीछे पत्नी आरती व दो बच्चे छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन
