Sunday, July 7सही समय पर सच्ची खबर...

वन महोत्सव : बांदा SP अंकुर अग्रवाल ने किया पौधरोपण, दिया बड़ा संदेश

Banda SP Ankur Aggarwal planted saplings

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज शासन द्वारा वन महोत्सव के क्रम में पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। साथ ही पुलिस कर्मियों, परिवार और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश दिया। एसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण हमारे साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन देता है।

Banda SP Ankur Aggarwal planted saplings

उधर, डीआईजी अजय कुमार सिंह ने भी पुलिस लाइन पहुंचकर पौधरोपण किया। वन महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” की थीम पर बांदा पुलिस लाइन में आज अन्य सभी अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने भी पौधरोपण किया। कई पुलिस क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी पौधे लगाए गए।

ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम

ये भी पढ़ें : यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई