
समरनीति न्यूज, बांदा: शासन से बांदा जिला ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित हुआ है। जेडएफडी यानी ‘जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट’ (Zero Fatality District) वाला ऐसा जिला जहां हादसों में मृत्युदर शून्य होगी। यह खबर इसलिए खास है क्योंकि बांदा में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक है। आए दिन हादसों में जिंदगियां खत्म हो रही हैं। अब इस दिशा में रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
SP ने अधीनस्थों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
उधर, पुलिस अधीक्षक पलास बंसल ने बांदा के ‘जेडएफडी’ के रूप में चयनित होने पर अधिकारियों-थाना प्रभारियों की बैठक बुलाई। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में दिशा-निर्देश दिए। एसपी श्री बंसल ने होली और ईद को लेकर भी सतर्कता के आदेश दिए हैं।

बताते चलें कि बांदा में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। अब शासन ने बांदा को जेडएफडी बनाने के लिए चयनित किया है।
ये भी पढ़ें: अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला
इसलिए उम्मीद है कि इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बताते हैं कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ट्रैफिक नियमों और ब्लेक प्वाइंट पर फोकस
इसके तहत पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए पहले से ज्यादा सतर्क करेगी। हादसों के ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर ठीक कराया जाएगा। वाहनों की बेहिसाब रफ्तार पर लगाम कसी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बांदा में एक और ट्रेन सुसाइड..अब छात्रा रेल के आगे कूदी, यह वजह..
इसके अलावा एसपी श्री बंसल ने अपराध समीक्षा बैठक भी की। होली और ईद पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक, सीओ प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम
बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम
