Thursday, February 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप

Banda PWD faces corruption charges

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पीडब्ल्यूडी पर फिर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। दरअसल, बांदा पीडब्ल्यूडी के एई पर करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप लगे हैं। बताते चलें कि बांदा पीडब्ल्यूडी विभाग सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर सवालों के घेरे में है। अब पीडब्ल्यूडी पर भुगतान में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

AE पर कुछ ठेकेदारों को करोड़ों के गलत भुगतान के आरोप

बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली 

इतना ही नहीं कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। बुंदेलखंड न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर विभाग पर लगते रहे हैं आरोप

Is there scam in Banda Jail Road widening?

बताते चलें कि शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी पर सवाल उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार शासन स्तर से जांच करा ले तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की कारगुजारियां सामने आ जाएंगी।

ये भी पढ़ें: UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..

बांदा PWD का बड़ा खेल, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर धांधली

UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..