Saturday, February 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP: प्रताड़ना से तंग पुष्पा ने चुन ली मौत की राह..

in Banda woman Pushpa commited suicide
पुष्पा (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 20 वर्षीय युवती पुष्पा ने जान दे दी। घटना बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र की है। पुष्पा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुष्पा विवाहित थीं, 1 साल से मायके में रह रही थीं।  

भाई का आरोप पति करता था प्रताड़ित

बांदा पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। बताते हैं कि फतेहगंज के संग्रामपुर की पुष्पा देवी की शादी मध्य प्रदेश के आलमगंज के विजय से हुई थी। शुक्रवार सुबह वह घर पर अकेली थीं।

ये भी पढ़ें: अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

मां और भाई बाहर गए हुए थे। इसी बीच उन्होंने फांसी लगा ली। परिवार में हड़कंप मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका के बड़े भाई बुद्वविलास का कहना है कि बहन की शादी दो साल पहले हुई थी। 1 साल से पति व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग होकर मायके में थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

अदालत: बांदा में जेई व पत्नी को फांसी-कोर्ट का बच्चों के यौन शोषण मामले में फैसला

बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

बांदा में हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर युवती ने दी जान..लिखी यह बात..