
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कुत्ते की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बीते दिनों कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या की थी। कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम ने दी।
पुलिस ने दे दिया सख्त संदेश
दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा दिया। बांदा पुलिस ने कार्रवाई से सख्त संदेश दिया है। ताकि दोबारा कोई ऐसी क्रूरता करने का दुस्साहस न करे।

दरअसल, बीती 23 फरवरी 2026 का एक vidoe सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें साफ दिख रहा था कि दो युवक एक कुत्ते को घेरकर लाठियां बरसा रहे हैं।
यह था क्ररता का पूरा मामला
कुत्ता अपनी जान बचाने को तड़पता रहा। लेकिन दोनों पत्थर दिल युवकों को उसपर दया नहीं आई। वीडियो को देखकर पशु प्रेमियों में काफी नाराजगी थी।
ये भी पढ़ें: UP News : युवकों ने घोड़ी से बनाए यौन संबंध, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज
बांदा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर दोनों आरोपियों पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। हालांकि, बेजुबान से जुड़ा मामला होने के कारण कठिन टाॅस्क था।
कान पकड़ माफी के लिए गिड़गिड़ाए
फिर भी पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद दोनों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान ग्राम बड़ोखरखुर्द के महावीर और अख्तर के रूप में हुई। उधर, पुलिस हिरासत में दोनों कान पकड़कर माफी को गिड़गिड़ाते दिखे।
ये भी पढ़ें: यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की
दोनों ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। कहा कि कुत्ते ने उनपर हमला किया था। इसलिए उन्होंने कुत्ते को मारा। बांदा पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पशुओं से क्रूरता पर बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें: यहां मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत पर बवाल, डाक्टर पर मुकदमा..
यूपी : महिला ने चूहे की पूंछ बांधकर कुत्ते को खिलाया, पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू की
यहां मुख्यमंत्री के कुत्ते की मौत पर बवाल, डाक्टर पर मुकदमा..
बांदा में बड़ी घटना, कोलावल खदान पर हत्या-तीन के खिलाफ मुकदमा
