Monday, March 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम

Banda: One person lost his life in dispute with wife

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पति-पत्नी के विवाद में एक की जान चली गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह ने बड़ा रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि तंग आकर पति ने फांसी लगा ली। पति के फांसी लगाने की यह घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की है। पति की मौत के बाद परिवार में रोना-पीटना मचा है।

बाहर रहकर काम करते थे सुरेश

जानकारी के अनुसार, निवाइच गांव के सुरेश प्रजापति (28) ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी उमा ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बाकी लोगों को पता चला और मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए।

ये भी पढ़ें:  कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बाहर रहकर काम करता था। होली पर घर आया था। बताया कि घरेलू किसी बात पर पत्नी उमा से विवाद हुआ। इसी बीच उसने जान दे दी।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

थानाध्यक्ष पैलानी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक होली पर अपने घर लौटा था। उन्हें जरा भी आशंका नहीं थी कि इस तरह की घटना परिवार में हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया 

बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..

 

सरकारी नौकरी: यूपी रोडवेज में 2584 महिला परिचालक की होगी भर्ती

बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम