Sunday, March 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

Banda: Police sent woman jail
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कलयुगी मां को जेल भेज दियागया। इस कलयुगी मां ने बांदा के मर्का में अपनी मासूम बेटी को उठाकर नदी में फेंक दिया था। 27 फरवरी को यह घटना हुई थी। हालांकि, महिला भी नदी में कूद रही थी, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया था।

पति ने लिखाई महिला के खिलाफ रिपोर्ट

घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस यमुना में बच्ची की तलाश कर रही है। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें: बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी

जानकारी के अनुसार, महिला के पति राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

मां से कहासुनी पर महिला ने की थी घटना

बताते चलें कि महिला ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया था। बताते हैं कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। इस कारण वह कई साल से मायके में रह रही थी। मायके में मां से कहासुनी के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

महिला के इस काम से सभी हैरान हैं। कुछ लोग महिला को कलयुगी मां कह रहे हैं। वहीं महिला के पति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन 

ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी