Monday, February 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा-हमीरपुर: हादसे में बेटे की मौत-मां की हालत गंभीर, ट्रक-बाइक टक्कर..

Banda-Hamirpur: Son dies in accident mother's condition critical

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मां-बेटे की बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने घायल बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मां-बेटे हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं, जो बांदा में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

लामा के पास ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के गोविंद मिश्रा और उनका मां सुधा मिश्रा (60) सवार थे।

ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत

बताते हैं कि दोनों रिश्तेदारी में भंडारे में शामिल होने गुरेह गांव जा रहे थे। इसी बीच लामा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

वहां इलाज के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। उनकी वृद्ध मां का इलाज चल राह है। मृतक के बड़े भाई गोपाल मिश्रा का कहना है कि गोविंद दो  भाइयों में छोटे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें: बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

बांदा में 24 घंटों में 5 हादसे, 5 जिंदगियां खत्म..भीड़ ने लगाया जाम

बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत