
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के अलीगंज में विवाहिता सना की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, सास समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना मंगलवार तड़के सुबह की है। चर्चा है कि विवाहिता सना के दहेज उत्पीड़न की बातें सामने आई हैं। विवाहिता सना का पति और बच्ची भी आग से थोड़ा झुलसे हैं। उधर, लोगों में चर्चा है कि विवाहिता सना से मारपीट की गई थी। पुलिस ने चार को पकड़ा है। वहीं बाकी नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने चार को पकड़ा, बाकी फरार
जानकारी के अनुसार, अलीगंज के जमील अहमद की पत्नी सना (35) की आज मंगलवार तड़के संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई।

आग कैसे लगी इसे लेकर संदिग्ध बाते सामने आ रहीं हैं। सना का पति और 6 साल की बच्ची अरिफा भी झुलस गई है। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।
ये भी पढ़ें: बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..
बाद में दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौके पर फारेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

मृतका के पिता मुस्ताक राईन का कहना है कि उन्होंने 2016 में बेटी सना की शादी की थी। उनका आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे।
ये भी पढ़ें: बांदा के लिए जरूरी खबर, ‘बांदा-मानिकपुर’ रेलमार्ग पर बंद रहेगा यह फाटक..
कहा कि दहेज में वर्ष 2020 में 5 लाख और वर्ष 2022 में 5 लाख रुपए दामाद और ससुरालियों को दिए। अब दो महीने से काम-धंधे के नाम पर 10 लाख रुपए और मांग रहे थे। कहा कि उनकी बेटी को बुरी तरह से दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कहा कि दहेज न देने पर उनकी बेटी को जलाकर मार डाला गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बांदा शहर कोतवाली के इंपेक्टर प्रभूनाथ का कहना है कि मृतक विवाहित सना के पिता मुस्ताक राईन की तहरीर पर पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, नंदोई असलम, जमील के दो सगे भाई इमरान, इरफान के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। बताया कि पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया है। वहीं बाकी आरोपी फरार हैं। मामला शहर के पोड़ा बाग (ईदगाह) अलीगंज मोहल्ले का है।
ये भी पढ़ें: बांदा में सम्मान समारोह, 41 शिक्षक सम्मानित-अतिथियों ने रखे विचार
