Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : देवर ने भाभी को गोली मारी, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़ा

Youth Pramod died in harsh firing in Banda, accused arrested

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक देवर ने आपसी विवाद में अपनी भाभी को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला घायल होकर गिर पड़ी। आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। बबेरू सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना का कारण अभी बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बबेरू के पडरी गांव की घटना

जानकारी के अनुसार बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के पडरी गांव में समर सिंह और संग्राम सिंह दो भाई रहते हैं। एक भाई समर ने आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अवैध देशी तमंचे से अपनी भाभी पर गोली चला दी। गोली महिला के हाथ में लगी। घटना से (पढ़ना जारी रखें..)

मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..

हड़कंप मच गया। हालांकि, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल महिला को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जेल भेजा जाने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मिलिए बांदा के नए बीएसए अव्यक्त राम तिवारी से..