Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सीढ़ियों से गिरने से महिला गंभीर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

समरनीति न्यूज, बांदाः थाना बबेरू क्षेत्र में बीती शाम एक महिला घर की सीढ़ियों से उतरते समय  पैर फिसल जाने के कारण गिर गईं। इससे उनको गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

घर में काम करते वक्त हुआ हादसा  

बताया जाता है कि थाना बबेरू के ग्राम उमराहनी की रहने वालीं रानी (40) पत्नी बासुदेव बीती शाम किसी काम से छत पर गईं थीं। वहां काम करने के बाद छत से उतरते समय जीने की सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया।

ये भी पढ़ेंःबांदा में अनियंत्रित बुलेरो नहर में गिरी, महिला की मौत और पति व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

इससे वह नीचे आ गिरीं और उनको सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उनको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वह परिवार में तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गईं हैं।