Thursday, October 1सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

दहशत में सीतापुरः आदमखोर कुत्तों के आगे बेबस प्रशासन

दहशत में सीतापुरः आदमखोर कुत्तों के आगे बेबस प्रशासन

Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
अब तक 14 मासूमों को काटकर ले चुके जान, दर्जनों घायल  समरनीति संवाददाताः सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र में आदमखोर कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आदमखोर कुत्ते अब तक 14 बच्चों की जान ले चुके हैं जबकि दर्जनों बच्चों को घायल कर चुके हैं। इनका आतंक खैराबाद क्षेत्र के गुरलिया, बद्रीखेरा, बाराभारी, महेशपुर, लवारा,टिकरिया, कोलिया, कोलिया पहाड़पुर इलाकों में अधिक है। इसके अलावा खैराबाद से सटे तालगांव, मानपुर, मछरेहटा, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांवों में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा गठित वन विभाग, पुलिस, लेखपालों, नगर पालिका की संयुक्त टीमें भी इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही हैं। मथुरा, बरेली, लखनऊ से आई डाक कैचर टीम भी प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही। कार्रवाई व कांबिंग के नाम पर घरेलू कुत्ते ही पकड़े जा सके हैं। जिनको कान्हा उपवन लखनऊ भेजकर नसबंदी कराई गई है। ...