समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विवाहिताओं की आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आज एक और विवाहिता का ससुराल में फांसी पर शव लटकता मिलने की खबर सामने आई है। घटना से परिवार में कोहराम सा मचा है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकन अबतक कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका के पिता ने कहा है कि पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस को तहरीर देंगे।
पति ने बताया कारण अज्ञात, पिता का यह आरोप..
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव के रोहित कुशवाहा की पत्नी गीता (23) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने किसी तरह फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।
ये भी पढ़ें : बांदा : बेटा न होने के तानों ने ली पूजा की जान! दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया
उधर, गीता के पिता राजू कुशवाहा निवासी हरदौली (बबेरू) का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले की थी। एक नातिन भी है। आरोप लगाया कि दामाद अक्सर बेटी को मारने की धमकी देता था। आरोप है कि पति ने ही शराब के नशे में हत्या कर शव लटकाया है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात..