Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव ने कहा, उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के लगवाएंगे पोस्टर

Akhilesh Yadav's press conference

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उनके निशाने पर अधिकारी भी रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले उप चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की तैयारी चल रही है। बीएलओ हटाए जा रहे हैं। सपा मुखिया बोले कि उपचुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों की चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी।

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

ऐसे अधिकारियों के पोस्टर लगवाकर जनता को उनके बारे में बताया जाएगा कि ये अधिकारी नहीं भाजपा कार्यकर्ता हैं। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव आज प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं।

अंबेडकरनगर के DM को बताया भाजपा जिलाध्यक्ष जैसा..

अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी को लेकर सपा मुखिया ने कहा कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष बनकर काम कर रहे हैं। कानपुर में महिला सिपाही से हुई रेप की घटना पर भी सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें : UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता  

बोले कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य है। यहां पुलिस दबाव में काम कर रही है।

बहराइच दंगे पर कहा, ‘नाकामी छिपाने के लिए कराया’

सपा प्रमुख बोले इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और मिलकर उपचुनाव लड़ेगा। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले। सपा मुखिया बोले कि बहराइच में दंगा कराया गया है। भाजपा के लोग उपचुनाव से डरे हुए हैं। इसलिए नाकामी छुपाने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं।

मंगेश यादव-अनुज सिंह एनकाउंटर पर कही यह बात

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगेश एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। बोले कि सुल्तानपुर में मंगेश यादव का झूठा एनकाउंटर किया। फिर जब सवाल उठने लगे तो एक ठाकुर का एनकाउंटर कर दिया।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..