Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन में अखिलेश यादव ने सुरेंद्र मौखरी को दी श्रद्धांजलि

Akhilesh Yadav paid tribute to Surendra Maukhari in Jalaun

समरनीति न्यूज, जालौन : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को जालौन पहुंचे। यहां उन्होंने उरई विजय विक्रम रिसोर्ट में युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मौखरी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि मौखरी का सोमवार को ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया था। आज अखिलेश यादव ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी।

स्वागत को उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

Akhilesh Yadav paid tribute to Surendra Maukhari in Jalaun

साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी से सड़क मार्ग से दोपहर करीब 2.30 बजे उरई के राठ रोड स्थित रिसोर्ट पहुंचे थे। वहां श्रद्धांजलि देकर परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत भी किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही।

ये भी पढ़ें : UP Weather : घने कोहरे में उत्तर प्रदेश, पूरब से पश्चिम तक अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी  

ये भी पढ़ें : UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर, भाई समेत 3 और..