Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

पापा धर्मेंद्र की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं बेटे सन्नी देओल

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड के ही-मैन और दुनिया के सबसे हैंडसम हीरो में एक अपने धरम पाजी यानि धर्मेंद्र आज भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की जिंदगी के बहुत से अनछुए पहलू हैं। इन पहलुओं से अब आप भी रूबरू हो सकेंगे।

सनी देओल ने पुख्ता की जानकारी  

जी हां, क्योंकि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल अपने पिता के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 3’ की धूम मची है। बाप-बेटों की कामेडी ने सभी का दिल जीता है।

ये भी पढ़ेंः देश के लिए सोना जीतने वाले बाक्सर की दिली इच्छा धर्मेंद्र से एक मुलाकात.. 

ऐसे में धरम पाजी की डाक्यूमेंट्री नई धूम मचाने जा रही है। उनकी निजी जिंदगी से कई अनछुए पहलुओं को जानने के लिए लोग अभी उताबले हैं। इसको लेकर काफी तेजी से चर्चा हो रही है।

यह जानकारी खुद सनी देओल ने कंर्फम की है। बताते हैं कि सनी देओल आजकल अपने पिता धर्मेंद्र की जिंदगी पर तैयार हो रही एक किताब और डॉक्यू-ड्रामा फिल्म पर दिन-रात काम कर रहे हैं।

डाक्यूमेंट्री के साथ किताब भी आएगी  

धरम पाजी पर लिखी जा रही किताब में उनके बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक के सभी किस्से लिखे होंगे। पंजाब में उनके बचपन से जुड़ी यादें भी इसमें जुड़ी होंगी। उनके बचपन के दोस्तों के किस्से भी होंगे।

इस बारे में बात करने पर सनी देओल ने इस बात की सही ठहराया। कहा कि पिता जी के जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री और किताब पर काम चल रहाहै। सनी ने बताया कि उन्हें (पिता धर्मेंद्र को) को अपनी फिल्मी जिंदगी और असल जिंदगी से जुड़ी सभी बातें याद हैं और वह कुछ भूले नहीं हैं। ऐसे में धरम पाजी की जिंदगी से जुड़े किस्से निश्चित रूप से लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ेंगे।

आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनके खाते में एक-दो नहीं बल्कि सैंकड़ों सुपरहिट फिल्में हैं। ऐसे में लोगों को उनकी डाक्यूमेंट्री और किताब का बेसबरी से इंतजार है।

ये भी पढ़ेंः बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल

बताते चलें अभिनेता धर्मेंद्र के आज भी करोड़ों फैंस हैं। खासकर पंजाब में इनके दिवाने रहते हैं। देओल फेमीली की फिल्में पंजाब, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में खूम धूम मचाती हैं।