
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। एक अधिशाषी अभियंता की घर में घुसकर दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। मुंह पर टेप लगा दिया। इससे उनकी चीख सुनाई नहीं दी। इसके बाद बेरहमी से पीटा। बाद में नौकर के पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई। एक्सईएन को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आज सुबह घर में घुसकर की गई वारदात
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार अपने घर में मौजूद थे। वह सुल्तानपुर में कोतवाली नगर क्षेत्र में विनोबापुरी स्थित आवास पर थे। बताया जा रहा है कि तभी विभाग के एक सहायक अभियंता अमित कुमार और चालक दीपक कुमार वहां पहुंचे।
ये भी पढ़ें : यूपी में सिंचाई-जलनिगम के 15 इंजीनियरों पर मुकदमा, 6 SDM पर भी कार्रवाई
बताते हैं कि इन दोनों ने एक्सईएन के चालक को दही-जलेबी लेने भेज दिया। इसके बाद अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार को कुर्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। उनके मुंह पर टेप लगा था। इस कारण चीखें भी सुनाई नहीं पड़ीं। जब वह लौटा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। एक्सईएन को अस्पताल ले जाया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित
वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी एई और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। बताते हैं मृतक अधिशाषी अभियंता मूलरूप से बलिया के रहने वाले थे। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार का परिवार प्रयागराज स्थित रेलवे कालोनी में रहता है।
मूलरूप से बलिया के थे संतोष कुमार
वह कोतवाली नगर के विनोबापुरी कालोनी में राम प्रताप पांडेय के मकान में रहते थे। सुबह करीब सात बजे एई अमित कुमार, चालक दीपक के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर डीएमकृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा अन्य अधिकारियों संग वहां पहुंचे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जानकारों का कहना है कि मृतक एक्सईएन की भी एनएचएआइ में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें : UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
