Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव बोले- सरकारी एजेंसियों पर बीजेपी का कब्जा, झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक से मुलाकात की

Akhilesh Yadav said, BJP's occupation of government agencies, also met former MLA lodged in Jhansi jail

समरनीति न्यूज, झांसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज झांसी से भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। सपा के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज झांसी जेल में बंद पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मिलने आए थे। यहां उन्होंने करीब आधा घंटे तक पूर्व विधायक से बातचीत की। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुए।

कहा, लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें दर्ज कर जेल भेज रही है।

Akhilesh Yadav said, BJP's occupation of government agencies, also met former MLA lodged in Jhansi jail

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और अत्याचार पूरे चरम पर है। अपनी इन नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारें विपक्षियों को जेल भेज रही हैं।

ये भी पढ़ें : Varanasi : अभिनेता गोविंदा ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के किए दर्शन, सेल्फी के लिए फैंस उमड़े.. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने भारत के बाजारों को चीन को सौंप दिया है। यही वजह है कि सरकार अब सदन में इस मुद्दे से भाग रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकारी अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। सरकारी एजेंसियों को भाजपा ने अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग भाजपा की तानाशाही के आगे झुकेंगे नहीं।

सीएम योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-चाचा पेंडुलम नहीं, ऐसा झूला झुलाएंगे समझ नहीं पाएंगे

ये भी पढ़ें : Lucknow : अखिलेश यादव बोले, मेरा सपना है समाज को बांटने वाली ताकतें सत्ता से बाहर हों.. 

ये भी पढ़ें : UP Byelection Result : मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकार्ड वोटों से जीत, रामपुर में ढहा आजम का किला, खतौली में SP-RLD की जीत