Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

UP News : यूपी में बड़ा हादसा, बस सवार 6 लोगों की मौत

UP News : Big accident in Firozabad, UP, 6 people died in bus

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बुधवार तड़के सुबह हुए एक भीषण हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली। फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 22 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना नगला खंगर क्षेत्र में 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम और बस की टक्कर हो गई।

घायलों को सैफई किया रैफर

सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 घायल शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। बताते हैं कि यह बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। उसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस उतकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया।

Shocking : दरोगा ने रिश्वत के रुपए निगले, उगलवाने में बिजिलेंस टीम ने बहाया पसीना

ये भी पढ़ें : Shocking : दरोगा ने रिश्वत के रुपए निगले, उगलवाने में बिजिलेंस टीम ने बहाया पसीना 

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : सस्पेंस खत्म, शासनादेश जारी-नियुक्त होंगे प्रशासक 

ये भी पढ़ें : अमरोहा : अस्पताल से हथकड़ी लेकर भागा पुलिस की गोली से घायल बदमाश

ये भी पढ़ें : डॉक्टर और तीमारदार दोनों को चूना लगा गए टप्पेबाज, एसपी बंगले के सामने घटना