समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के कालूकुआं चौराहे पर सवारियां उतार रही बस से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कार्ड से हुई। मृतक का नाम नत्थु (38) निवासी राजनगर, अर्तरा (बांदा) बताया जा रहा है। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया है।
चौराहे पर पुलिस चौकी, फिर भी यातायात व्यवस्था धड़ाम
मृतक का चेहरा और सिर इतनी बुरी तरह से कुचल गया था कि उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। बताते चलें शहर के सबसे व्यस्तम चौराहे कालूकुआं पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम रहती है। ठीक चौराहे पर पुलिस चौकी है। फिर भी चौराहे पर जाम लगना आम बात है। इसकी वजह है कि पुलिस कर्मियों का ज्यादातर समय चौकी के सामने बैठकर मोबाइल देखने में गुजरता है।
ये भी पढ़ें : देखें वीडियो : BJP MLA को सपा पालिकाध्यक्ष का चैलेंज वाला Video सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल