

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए सड़क हादसे में आज एक कार टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा खप्टिहाकला में हुआ है। बताया जाता है कि अतरहट से बांदा आ रही एक ओमनी कार का गुरुवार को पपरेंदा के पास अचानक टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर पलट गई। कार करीब 7 फिट नीचे खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया।

8 घायलों में 3 की हालत गंभीर
कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान पैलानी के पिपरहरी गांव के रहने वाले संजय सिंह (25) पुत्र रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है।

बताते हैं कि संजय को बांदा मेडिकल कालेज ले जाया गया था। वहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिजनों का कहना है कि अभी लगभग डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
नौकरी के लिए आ रहे थे बांदा
डेढ़ माह का एक बेटा है। वह बांदा के तिंदवारी रोड पर स्थित एक कंपनी में काम करते थे। रोज की तरह वहीं काम करने जा रहे थे। मृतक के चाचा प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बताए जा रहे हैं। उधर, तीन घायलों में पैलानी के पिपरहरी के ही बच्छराज (35), अतरहट के अरविंद (25) और शिवम (25) गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं जगदेव, बुद्धविलास, बुद्धराज आदि को मामूली चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें : Banda News : बांदा में दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत-3 गंभीर
