Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News : पद्मश्री ने किया किसानों को संबोधित, सम्मेलन में उठीं ये खास मांगें..

Banda News : Padma Shri Bharat Bhushan Tyagi addressed farmers, raised these special demands

समरनीति न्यूज, बांदा : बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में प्राकृतिक खेती का 12वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। दूसरे एवं अंतिम दिन उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल आदि से आए प्रगतिशील किसान यहां पहुंचे। किसानों को पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के फायदे बताए।

खेती को राष्ट्रीय कार्य घोषित करने की भी मांग

आयोजक प्रेम भाई ने किया सम्मेलन का नेतृत्व

बताते चलें कि श्री त्यागी केंद्र सरकार की प्राकृतिक खेती एवं एमएसपी समिति के किसान प्रतिनिधि भी हैं। इस दौरान खेती को राष्ट्रीय कार्य घोषित करने की मांग की गई। दो दिवसीय सम्मेलन में कई प्रस्ताव रखे गए। बताते हैं कि इनको प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। आयोजक किसान प्रेम सिंह समेत पुष्पेंद्र भाई ने इसका नेतृत्व किया।

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी को किया सम्मानित

पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, काड़ सिद्धेश्वर महाराज को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रगतिशील किसान इलियार को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से रश्मि सचान (कानपुर), सचिन (देहरादून), सत्यपाल सिंह (आजमगढ़), राजेंद्र, बेबी राजा व मंसूर खां (खजुराहो), सविता (बदायूं), शेखर त्रिपाठी (रायबरेली), प्राची शुक्ला (कोलकाता/उन्नाव), रुद्र (चंदौली), कृष्णा व भवन द्विवेदी (फतेहपुर), राघवेंद्र यादव (मैनपुरी), आलोक सूर्यकांत (कानपुर देहात), शिवविजय सिंह व डॉ. देव सिंह (हमीरपुर), धर्मवीर व रविंद पाल (अमौली), राजा भइया (नरैनी) आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जन्माष्टमी की छुट्टी अब 19 अगस्त को, शासनादेश पढ़िए..