
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के बाद योगी आदित्यनाथ के सख्त कार्रवाई के निर्देश असर दिखा रहे हैं। प्रयागराज में हिंसा के मास्टर माइंड मोहम्मद जावेद पंप के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके साथ ही आज सुबह तक प्रयागराज, हाथरस, फिरोजाबाद और सहारनपुर में कुल 304 उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया। बताते हैं कि कुछ ही घंटों में पूरा मकान धराशाई हो गया।
सीएम योगी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के आदेश
दरअसल, सीएम योगी के आदेशों के बाद पुलिस उपद्रवियों और पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है कि हिंसा के मामलों में अबतक 13 एफआईआर हुई हैं। प्रयागराज में हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के मकान पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर चलाया है। मकान के अवैध हिस्से को धराशाई कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस, पीएसी और आरएएफ जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था।
ये भी पढ़ें : बांदा में भू-माफियाओं का बड़ा खेल, शहर के चारों ओर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग कर सरकार को लगा रहे करोड़ों का चूना
